Dedicated Arms for Social Harmony
Back to DASH International
DASH International
DASH
Nama
श्रीकांत किशोर
रंग विधा से जुड़ाव - निदेशक, लेखक, कलाकार के रूप में

D84 – अभिनेता की प्रभावशाली आवाज़ का रहस्य: डायफ्रामिक ब्रीदिंग और श्वास का सही विज्ञान

1 min read – views
Translate this article

अगर आप नीचे दी गई डायफराम की तस्वीर को ग़ौर से देखें तो एक बात साफ़ हो जाएगी कि ऊपर से छः रिबस आगे पीछे से स्टरनम और स्पाइन से मज़बूती से बँधे हैं । इस लिए शरीर में साँस यानि हवा की मात्रा बढ़ाने का एक ही उपाय है । नीचे स्पेस बढ़ाया जाए । नीचे के रिबस फ़्री हैं, वे सिर्फ़ आपस में जुड़े हैं और आसानी से नीचे धकेले जा सकते हैं । साँस लेने का सही तरीक़ा यही है कि डायफराम को नीचे धकेल कर अधिक जगह बनायी जाए । बच्चे स्वाभाविक रूप से ऐसा करते हैं । जब वे साँस लेते हैं तो उनका पेट फूलता नज़र आता है ।बड़े होने की प्रक्रिया में शरीर अनावश्यक तनावों के कारण पूरी छाती का इस्तेमाल नहीं कर पाता । अक्सर वह ऊपरी छाती से साँस लेता है । इससे बार-बार साँस लेने की ज़रूरत पड़ती है और साँस में गहराई नहीं होती । एथलीट की ट्रेनिंग में ऊपर की साँस के फायदे हैं । इसके ज़रिए वे तेज़ रफ़्तार से साँस लेने की कला सीखते हैं । लेकिन छोटी साँस का असर वाणी की गुणवत्ता पर पड़ता है । आवाज़ में जान रेज़ोनेंस से आती है और रेज़ोनेंस हमारी हड्डियों, सायनस और दूसरी कैविटीज के सहारे मिलती है । अभिनेता और गायक के लिये यह आवश्यक है कि वे अभ्यास से शोर्ट ब्रीदिंग की कमज़ोरी को दूर करें और शाही अंदाज़ में अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करें ।

Parvez Akhtar ki Tippani ke saath@Shrikant Kishore :
आपके द्वारा दिया गया उद्धरण अभिनय-कला के श्वसन-विज्ञान का सार है। उसी के आलोक में एक छोटी टिप्पणी :

अभिनेता के ध्वनि-उत्पादन और श्वसन का विश्लेषण :

  1. शरीर रचना का सत्य :
    श्रीकान्त, आपका अवलोकन बिल्कुल सही है। ऊपर की 6 पसलियाँ (True Ribs) आगे स्टरनम और पीछे स्पाइन से कठोरता से जुड़ी हैं, इसलिए उनसे छाती का आयतन ज्यादा नहीं बढ़ सकता। नीचे की 5 जोड़ी पसलियाँ (False और Floating Ribs) सामने खुली हैं। वे सिर्फ़ आपस में जुड़ी हैं। इसलिए हवा बढ़ाने का वैज्ञानिक रूप से एक ही व्यावहारिक मार्ग बचता है – नीचे जगह बनाना।
  2. डायफ्राम – मुख्य कार्यकर्ता :
    डायफ्राम एक गुंबदाकार मांसपेशी है। श्वास लेने पर यह सिकुड़ कर नीचे की ओर चपटा होता है।
    डायफ्राम नीचे जाता है – फेफड़ों के नीचे वैक्यूम बढ़ता है – पेट के अंगों को नीचे धकेलता है – पेट बाहर फूलता है – फेफड़ों में 3-4 गुना अधिक हवा आती है।
    छाती-श्वसन में डायफ्राम में थोड़ी ही गति होती है, हवा कम आती है।
  3. अभिनेता के लिए अन्तर :
    एथलीट की ऊपरी साँस : तेज़, बार-बार, कम गहरी। गति के लिए उपयोगी, पर वाणी के लिए हानिकारक। इससे Sub-glottic pressure अस्थिर रहता है।
    अभिनेता की निचली साँस (Diaphragmatic / Costo-abdominal Breathing) : धीमी, गहरी, नियंत्रित।

लंबी, नियंत्रित श्वास = हवा का स्थिर प्रवाह = स्वर-तंत्र पर कम तनाव = छाती, सिर की हड्डियों, साइनस और मुख-गुहा (Oral, Nasal, Pharyngeal cavities) में कंपन देर तक ठहरता है। यही carrying voice है।
छोटी साँस में वाक्य के बीच में साँस टूटती है, आवाज़ पतली और नाक में फँसी हुई लगती है।

अभिनेता को अनावश्यक तनावों से बने ‘ऊपरी-छाती श्वसन’ की आदत को अभ्यास से तोड़ना होता है। प्रतिदिन लेट कर पेट पर किताब रख कर साँस लेना, 4-2-4 की गिनती में साँस लेना-रोकना-छोड़ना, यही डायफ्राम को फिर से प्रशिक्षित करता है।

Comment