Dedicated Arms for Social Harmony
Back to DASH International
DASH International
DASH
Nama
Cartoonist Shahbaz
JNUite, Script writer for Advertising, Film, Series etc.

D28 – भारत भाग्य विधाता

1 min read – views
Translate this article

हमारे “भारत भाग्य विधाता” न सिर्फ़ हमारे हितेषी हैं, बल्कि इतने ज्ञानी और दूरदर्शी हैं, कि उन्हें पता था कि ये सब अनपढ़ गरीब, कीड़े-मकोड़े से जीव, जब इनके बच्चे कल को पढ़ लिख कर, गंद फैलाएंगे तो उन्होंने पहले ही दूरदृष्टी दिखाते हुए, सरकारी स्कूलों पर ताला डाल दिया, कि स्कूल की किताबों को चबा चबा कर यह सब कॉकरोच ना बन जाएं और उनकी नींद हराम न कर दें, इसीलिए उन्होंने समय रहते हजारों स्कूलों पर ताले ठोक दिए, कि ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी, पर इन्हें क्या पता था, देश भर के दूसरे स्कूलों कॉलेजों और परीक्षाओं से लीक हुए, भन्नाए बिलबिलाते कॉकराेचों की विशाल सेना निकल पड़े और चढ़ दौड़े उस विशाल फैक्ट्री पर, और बन गए उनके जी के जंजाल.. फैक्ट्री मालिकों ने दुश्मनों के लिए तैयार किए फ्लीट, स्प्रे, गोला, बारूद, धुआं, और पानी की बौछार इन पर छोड़ना शुरू किया, पर ये क्या? ये तो उसमें भीगते डांस कर उन्हें ही चिढ़ाने लगे, कई तो शैंपू ले आए और उछाल उछाल कर गंगा स्नान करने लगे, और इन्हें कॉकरोच बनाने वाले की बलि की मांग करने लगे, फैक्ट्री मालिकों को लगा, कि एक बलि दे कर इन से पीछा छुड़ाया जाए, लेकिन जब ये सब अपनी जीत का जश्न मनाते उछलते कूदते, नाचते मस्ती में अपने बिलों में घुसे, तो फिर फैक्ट्री के इशारे पर उनके लठैत उनपर पिल पड़े, कॉकरोचों में भगदड़ मच गई, उन्हें बिलों से घसीट घसीट कर कुटा जाने लगा, यह देख कॉकरोचों के सरदार ने फैक्ट्री मालिक को धमकाया, कि इन्हें नहीं रोका तो, अब सारे जंगल के कॉकरोच तुम्हारा घेराव कर लेंगे, फिर क्या था, यह सुनते ही, सुना है फैक्ट्री मालिक ने रील बना कर, उसमें गाना गया, “हम बने तुम बने, एक दूजे के लिए.. तुमको कसम लगे जो…”
लेकिन कॉकरोच भी सोशल मीडिया को चाट कर expert बन चुके थे, उसके जवाब में जो रिलों की बौछार छोड़ी तो इन्हें खुश करने दूसरी बलि की तैयारी करने लगे..
To be continued…

Comment