D05 – डॉ. चंद्रकांत पाटिल स्मृति दिवस
एक युवा डॉक्टर, जिसने अपना घर-परिवार, अपना शहर और अपना भविष्य छोड़ कर कोशी के बाढ़ पीड़ितों की सेवा को चुना।
21 सितंबर 2008 की रात, कटैया (22 आरडी), सुपौल के एक राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों का उपचार करते हुए महाराष्ट्र के युवा चिकित्सक डॉ. चंद्रकांत पाटिल वज्रपात की चपेट में आ गये। वे लौट कर अपने घर नहीं जा सके, लेकिन कोशी की स्मृतियों में हमेशा के लिये बस गये।
अठारह वर्ष बाद, हम उनकी शहादत को याद करने, उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी प्रेरक विरासत पहुँचाने के लिये एकत्र हो रहे हैं।
दिन : 21 सितंबर 2026 (सोमवार)
समय : दोपहर 3 बजे से
स्थान: कटैया चौक (22 आरडी), दीनबंधी पंचायत, बसंतपुर, सुपौल।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के साथ कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक एवं सूफी गायिका उषा ठाकुर द्वारा कबीर गायन की विशेष प्रस्तुति भी होगी।
कोशी के मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, पत्रकारों, संस्कृतिकर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से आग्रह है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर मानवता और सेवा की इस विरल मिसाल को सामूहिक नमन करें।
आमंत्रण पत्र और ब्रोशर संलग्न हैं। कृपया पढ़ें, साझा करें और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी सूचना पहुँचाने में सहयोग करें।
https://www.facebook.com/share/p/19cfUiawrb
