Dedicated Arms for Social Harmony
Back to DASH International
DASH International
DASH
Nama
Cartoonist Shahbaz
JNUite, Script writer for Advertising, Film, Series etc.

D26 – “धत तेरी की फिर लीक”

1 min read – views
Translate this article

पेपर पर हाथ मार कर वो इतनी जोर से चिल्लाए कि बगल में बैठे कुन्नू जी जो देश की स्थिति पर चिंता में मग्न थे बुरी तरह चमके, ऐसे कि उनके हाथ से चाय का कप छूटते छूटते बचा, वो भन्नाए “ऐसे भी कोई चिल्लाता है का पी.के. लाल जी?”
अब भड़कने की बारी इनकी थी सो भडके, “देखिए कुन्नू जी हम कित्ती बार चेता चुके हैं, कि हम पी. के. लाल नहीं, पवन केसरी लाल हैं, ई पी. के. लाल का होता है?”
कुन्नू जी ने जल्दी से हामी भरती हुए बोले, “ठीक है ठीक है पर इत्ती जोर से जो चिल्लाएगा तो बगल वाला नारभासिया ना जाएगा और ई कौनो नया बात है का? रोज़े तो ई सरवा लीक होइए रहा है|”
“अरे कुन्नू जी ई कॉकरोचवा सब यही लीक तो बंद करावे खातिर रोडवा पे इत्ता तांडव किये रहा, लीक वाला मिनिस्टर का इस्तीफा ले के सब जंतर मंतर पर डिस्को कर रहा था कि अब हुआ ई लीक बंद|”
कुन्नू जी बीच में टपके, “अरे का लीक बंद? रोज़े लीक पर लीक हो रहा, एक ठो ना भैया, चार-चार ठो..
का चार चार ठो?” पी.के. पेपर हाथ मारते बोले, “ई देखो महाराष्ट्र में टी.ई.टी. यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का ही पेपर लीक, अब बोलो टीचर को भी ना छोड़ा?”
“ना.. ना.. ना पी.के. जी,” कुन्नू बड़ी राजदारी से बोल पड़े, “ई परीक्षा लीक असल में शिक्षक सब के वास्ते प्रेक्टिकल रहा, ई लीक का प्रक्रिया जाने बिना भला सरकारी शिक्षक किस काम का?”
लाजवाब पी.के. लाल उसका मुंह तकते रह गए।

Comment